अवैध मादक पदार्थ तस्करी में गांजा सहित दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Oct 31, 2024 - 17:53
 0  101
अवैध मादक पदार्थ तस्करी में गांजा सहित दो तस्करों को किया  गिरफ्तार

भीलवाडा:-भैरू लाल माली

भीलवाड़ा। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध बडी कार्यवाही करते हुए दो तस्करों को अलग - अलग कार्यवाही में गांजा सहित गिरफ्तार किया । एक महिला तस्कर के कब्जे से 1 किलो 740 ग्राम तथा एक पुरूष तस्कर के कब्जे से 10 किलो 840 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया।

आसींद थानाधिकारी हंसपाल सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक , भीलवाड़ा के आदेशानुसार दीपावली के त्यौहार के मध्यनजर अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत दिनांक 30.10.2024 को पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान दिन के समय एक महिला हाथ में थैली लेकर जाते हुए नजर आई , जो पुलिस टीम को देखकर थैली को अपने लुगडी व पहने कपड़ों की आड़ में छिपा कर नजर बचाते हुए तेज कदमों से एक गली में जाने लगी तो शंका के आधार पर महिला कानिस्टेबल द्वारा चैक किया तो महिला सजना देवी रावल के कब्जे में रखी थैली में 1 किलो 740 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया । उसी दिन संध्याकाल में गश्त के दौरान सोपुरा बस स्टेण्ड के अन्दर एक व्यक्ति दो सफेद कट्टे लेकर जाते हुए दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर कट्टों को उठाकर हडबडाते हुए भागने की कोशिश करने लगा तो शंका के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घेरा डालकर चैक किया तो उक्त व्यक्ति भरदा चन्द उर्फ बरदाराम गुर्जर के कब्जे में रखे दोनों कट्टों में 10 किलो 840 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा को जब्त किया तथा महिला सजना देवी रावल एवं भरदा चन्द उर्फ बरदाराम गुर्जर दोनों तस्कर को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow