अशोक गहलोत ने की स्वस्थ होने की घोषणा ,फिर से हुए शक्रिय

भीलवाडा:-भैरू लाल माली
भीलवाडा।पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लंबे समय से स्लिप डिस्क समस्या से पीड़ित रहने के बाद अब अपने स्वस्थ होने की घोषणा की है। गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी है।गहलोत ने कहा है कि करीब 3 महीने से भी अधिक समय से स्लिप डिस्क से पीड़ित होने के कारण घर पर ही स्वास्थ्य लाभ और चिकित्सकीय परामर्श ले रहा था। मुंबई, जयपुर और कोयम्बटूर में अपने चिकित्सकीय जांच करवाई। अब मैं स्वस्थ हूं। इस बीच आप सभी की चिंताओं का मुझे अहसास रहा और शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद देता हूं।
What's Your Reaction?






