विश्व रक्तदान दिवस पर श्रीनाथ हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर 14 जून को
भीलवाड़ा।
जिला यूनेस्को एसोसिएशन एवं श्रीनाथ हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 14 जून, रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन भीलवाड़ा ब्लड बैंक के सहयोग से श्रीनाथ हॉस्पिटल परिसर में प्रातः 9 बजे से किया जाएगा।
जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में युवाओं के साथ-साथ यूनेस्को एसोसिएशन के सदस्य भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान करेंगे। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने विश्व रक्तदान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से अधिकाधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 14 जून को विश्व स्वास्थ्य संगठन और विभिन्न संस्थाओं द्वारा रक्तदान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है।
उन्होंने बताया कि दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों, ऑपरेशन, प्रसव एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता जीवन रक्षक साबित होती है। कई बार जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध नहीं हो पाता, ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान समाज के लिए अमूल्य योगदान है।
गोपाल लाल माली ने कहा कि "रक्तदान महादान" है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे 14 जून को आयोजित रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेकर जरूरतमंदों के जीवन बचाने के इस पुण्य कार्य में सहभा
गी बनें।
What's Your Reaction?







