हरियाणा के समाजसेवी पालाराम सैनी का भीलवाड़ा में भव्य स्वागत
भीलवाड़ा।
हरियाणा सैनी समाज के प्रमुख समाजसेवी एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini के करीबी सहयोगी पालाराम सैनी एक दिवसीय दौरे पर भीलवाड़ा पहुंचे। उनके आगमन पर माली महासभा के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं सम्मान किया।
माली महासभा के जिला महामंत्री सत्यनारायण गुलगांवा ने बताया कि कैथल निवासी पालाराम सैनी के भीलवाड़ा पहुंचने पर प्रदेश महामंत्री गोपाललाल माली, जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली तथा युवा महासभा के जिलाध्यक्ष उदयलाल माली के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया।
पालाराम सैनी मेवाड़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल Sanwaliya Seth Temple के दर्शन के लिए राजस्थान आए थे। इस दौरान उन्होंने माली महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर समाज की गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
बैठक में समाज की राजनीतिक भागीदारी पर भी चर्चा हुई। पालाराम सैनी ने कहा कि माली समाज को सामाजिक कार्यों के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, ताकि समाज के जरूरतमंद लोगों की प्रभावी सहायता की जा सके और समाज की आवाज को मजबूती मिले।
इस अवसर पर माली महासभा के कई पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थि
त रहे।
What's Your Reaction?







