रात में मवेशियों की बढ़ेगी सुरक्षा, गले में बांधे जा रहे रेडियम बेल्ट
हेडलाइट पड़ते ही चमकेंगे बेल्ट, दूर से नजर आएंगे पशु; सड़क हादसों की आशंका होगी कम
भीलवाड़ा। रात के समय सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों के कारण होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए मुजरास टोल प्रबंधन की ओर से सराहनीय पहल की जा रही है। इसके तहत गायों एवं अन्य मवेशियों के गले में रेडियम बेल्ट बांधे जा रहे हैं। वाहन की हेडलाइट पड़ते ही ये बेल्ट चमकने लगते हैं, जिससे अंधेरे में सड़क पर मौजूद मवेशी वाहन चालकों को दूर से ही नजर आ सकेंगे।
रात के समय सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से कई बार वाहन चालकों को संभलने का मौका नहीं मिल पाता और दुर्घटना की स्थिति बन जाती है। ऐसे में रेडियम बेल्ट मवेशियों की दृश्यता बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं। इससे वाहन चालक समय रहते अपनी गति नियंत्रित कर सकेंगे और संभावित हादसों को टाला जा सकेगा।
यह पहल पशु सुरक्षा के साथ सड़क सुरक्षा की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
टोल प्रबंधन का प्रयास है कि रात के समय सड़क पर विचरण करने वाले मवेशी वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से दिखाई दें, जिससे पशुओं और राहगीरों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
इस सराहनीय पहल को मुजरास टोल मैनेजर राकेश दायमा, रूट मैनेजर पंचूराम एवं मुजरास टोल स्टाफ द्वारा किया जा रहा है। टोल टीम द्वारा मवेशियों को रेडियम बेल्ट पहनाकर उनकी रात में दृश्यता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
What's Your Reaction?







