ऑल इंडिया संपादक संघ ने 95 पत्रकारों को दिया 'राष्ट्रीय संपादक गौरव सम्मान'
लखीमपुर खीरी।
, ऑल इंडिया संपादक संघ द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए 95 संपादकों व पत्रकारों को 'राष्ट्रीय संपादक गौरव सम्मान प्रमाणपत्र' प्रदान किया गया है। संघ की ओर से जारी सूची के अनुसार, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, मिजोरम, पश्चिम झारखंड, कर्नाटक, तेलंगाना, बंगाल, उड़ीसा, केरल और पांडिचेरी के पत्रकारों को ऑल इंडिया संपादक संघ द्वारा यह
सम्मान दिया गया है।
सम्मानित होने वालों में लखीमपुर खीरी के लोकेन्द्र कुमार मौर्य, ललितपुर के आकाश ताम्रकार, कानपुर के संजय मौर्य, फर्रुखाबाद के जयपाल सिंह यादव, बागपत के ओमपाल गुर्जर, नोएडा के जितेन्द्र चौधरी समेत उत्तर प्रदेश के 10 पत्रकार शामिल हैं। मध्यप्रदेश से सुरेन्द्र मेहरा, श्याम रानोलिया सहित 16, छत्तीसगढ़ से लिकेश खूंटे, पी एल कुरें सहित 15, महाराष्ट्र से कृष्णमूर्ति जगताप, अशोक शहाराव सहित 12, और राजस्थान से भैरू लाल माली,दिनेश प्रजापति, जय प्रकाश सिंह गुर्जर सहित 15 पत्रकारों के नाम सूची में हैं। संघ के अनुसार, यह सम्मान पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।
What's Your Reaction?







