शाहपुरा में फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी पर उठे सवाल

Jun 9, 2026 - 15:48
 0  1
शाहपुरा में फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी पर उठे सवाल

जीव दया सेवा समिति ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

शाहपुरा-जीव दया सेवा समिति ने शाहपुरा कस्बे में संचालित कोचिंग संस्थानों, निजी लाइब्रेरी, अस्पतालों, होटलों, रेस्टोरेंटों, विवाह समारोह स्थलों, मैरिज गार्डनों, वाटिकाओं, सिनेमा हॉलों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर फायर सेफ्टी एवं आपातकालीन सुरक्षा मानकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रकाश चंद्र रेगर को ज्ञापन सौंपा। जिस पर एडीएम प्रकाश चंद्र रेगर ने शीघ्र जांच का दिया आश्वासन।

ज्ञापन में समिति ने कहा कि देशभर में समय-समय पर आगजनी की गंभीर घटनाएं सामने आती रही हैं जिनमें अनेक लोगों की जान जा चुकी है इसके बावजूद ऐसे स्थानों पर, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन एवं ठहराव रहता है, सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है समिति का आरोप है कि प्रशासन आमतौर पर किसी बड़ी दुर्घटना या जनहानि के बाद ही सक्रिय होता है, जबकि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पूर्व में ही आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाने चाहिए समिति के अनुसार शाहपुरा क्षेत्र में संचालित अनेक कोचिंग संस्थानों, निजी लाइब्रेरी, अस्पतालों, होटल-रेस्टोरेंटोंमैरिज गार्डनों वाटिकाओं एवं अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में पर्याप्त अग्निशमन यंत्र फायर अलार्म सिस्टमआपातकालीन निकास द्वार एवं अन्य सुरक्षा संसाधनों का अभाव है कई स्थानों पर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध होने के बावजूद उनकी नियमित जांच एवं रखरखाव नहीं किया जाता जिससे आपात स्थिति में उनके उपयोगी होने पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा होता है ।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि संबंधित विभागों द्वारा इन संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण नहीं किया जा रहा है जो गंभीर प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है।

समिति ने मांग की कि शाहपुरा क्षेत्र में संचालित सभी होटल रेस्टोरेंट कोचिंग संस्थान, निजी लाइब्रेरी, अस्पताल, सिनेमा हॉल विवाह स्थल मैरिज गार्डन वाटिकाएं सरकारी कार्यालय एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों का विशेष निरीक्षण कर फायर सेफ्टी मानकों की पालना सुनिश्चित की जाए साथ ही पर्याप्त अग्निशमन यंत्र आपातकालीन निकास मार्ग चेतावनी संकेतक एवं अन्य सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता अनिवार्य की जाए जीव दया सेवा समिति के संयोजक अतू खां कायमखानी, पीसीसी सदस्य संदीप महावीर जीनगर, पूर्व पार्षद डॉ. मोहम्मद इशाक, नारायण लाल सहित अन्य सदस्यों ने प्रशासन से सुरक्षा नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की ।

उन्होंने कहा कि समय रहते प्रभावी कदम उठाकर भविष्य में संभावित आगजनी की घटनाओं एवं जनहानि को रोका जा सकता है ज्ञापन प्राप्त करने के बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रकाश चंद्र रेगर ने समिति के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे तथा सार्वजनिक स्थलों पर फायर सेफ्टी एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की शीघ्र जांच कराई जाएगी उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों की अनदेखी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow