गंगापुर की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा

May 6, 2026 - 14:26
 0  16
गंगापुर की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा

गंगापुर।

 गंगापुर के जागरूक नागरिकों द्वारा बुधवार को नगर पालिका कनिष्ठ अभियंता राम राय मीणा को शहर की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा गया।

तीन बार नगर पालिका गंगापुर में पार्षद रह चुके बंसीलाल रेगर ने बताया कि गंगापुर नगर वर्तमान में कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, जिन पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना आवश्यक है।

प्रमुख समस्याओं में शहर की बिगड़ी हुई सफाई व्यवस्था, जगह-जगह कचरे के ढेर, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहना तथा इससे उत्पन्न हो रही बीमारियों का खतरा शामिल है।

 समाजसेवी रामप्रसाद माली ने बताया कि निराश्रित गोवंश की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। शहर में निराश्रित गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गोवंश को गौशाला में शिफ्ट करने एवं उचित व्यवस्था करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि नगर पालिका की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही शहर के श्मशान मे नगर पालिका द्वारा शव दाह के लिए पुनः लकडियां शुरू कराने तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई।

नगर पालिका संचालित गौशाला में हरा चारा फिर से चालू करने की मांग की गई जो कि पिछले 3 महीने से पालिका द्वारा बंद कर दिया गया है।

 गंगापुर में अधिकांश सार्वजनिक शौचालय क्षतिग्रस्त हो चुके हैं उनकी मरम्मत की जावे एवं रेगर मोहल्ला शौचालय को शुरू करने के लिए भी कहा गया नागरिकों ने प्रशासन से मांग की कि उक्त समस्याओं का शीघ्र समाधान कर आमजन को राहत प्रदान की जाए, अन्यथा आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में महेंद्र नौलखा,प्रवीण कुमार, पुखराज सूर्या एवं कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow