13 जून शनिवार को मंत्री अविनाश गहलोत भीलवाड़ा दौरे पर ,

Jun 12, 2026 - 16:12
 0  33
13 जून शनिवार को मंत्री अविनाश गहलोत भीलवाड़ा दौरे पर ,

कोटड़ी में करेंगे महात्मा फुले मूर्ति का अनावरण

भीलवाड़ा।

राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत शनिवार, 13 जून 2026 को भीलवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री गहलोत विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा विभागीय गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री अविनाश गहलोत प्रातः 7 बजे जयपुर से रवाना होकर सुबह 10 बजे देवली पहुंचेंगे, जहां ग्राम पंचायत देवड़ा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद सुबह 10:30 बजे जहाजपुर नगर मंडल द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके पश्चात सुबह 10:50 बजे पंडेर चौराहा ग्रामीण मंडल द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाग लेने के बाद 11:30 बजे कोटड़ी में महात्मा फुले मूर्ति अनावरण समारोह में शिरकत करेंगे।

दोपहर 1:30 बजे मंत्री गहलोत पंचायत समिति कोटड़ी परिसर में विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे, जिसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाओं और क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी।

दोपहर 2:30 बजे कोटड़ी से रवाना होकर शाम 4:30 बजे जैतारण पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।

14 जून को पाली में कार्यक्रम

रविवार, 14 जून को प्रातः 11 बजे मंत्री गहलोत पाली सेवा मंडल अस्पताल में सेवा समिति द्वारा संचालित डे-केयर सेंटर के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे जैतारण में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow