माली महिला मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संम्पन्न*

भीलवाड़ा :-भैरू लाल माली
भीलवाड़ा।माली युवा सेवा संस्थान की महिला मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया। महिला मंडल की नव नियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन माणिक्य नगर मालिखेड़ा में रखा गया। शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व महिला मंडल अध्यक्षा मोहिनी माली (सपना) ने अपने विचार व्यक्त करते हए महिलाओं के सशक्तिकरण एवं प्रौढ़ शिक्षा पर बल दिया । सावित्रीबाई फुले के पद चिन्हों पर चलने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान की संरक्षक प्रिया माली ने सामाजिक कुरीतिया मिटाने पर अपने विचार रखे।उपाध्यक्ष संजना माली व कोषाध्यक्ष चंद्रकला माली ने भी सामाजिक कुरीतियों को शीघ्र मिटाने के लिए प्रिया माली के विचारों का समर्थन किया ।इस मौके पर संस्थान की सचिव प्रेम माली ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही। कार्यक्रम में संगठन मंत्री पिंकी माली पारु माली सांस्कृतिक मंत्री पुष्पा माली ,खेल मंत्री शान्ता माली, विमला माली ,दीप्ति माली आशा माली , माया माली ,किरण माली ,मधु माली, सविता माली ,रमा माली, प्यारी माली, पिंक माली ,अनीता माली, दुर्गा माली ,नैना माली ,शिवानी माली और समस्त महिला मंडल सदस्य उपस्थित हुए
What's Your Reaction?






