वीरमाता माणिक कवर स्कुल में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया

Apr 22, 2026 - 15:38
 0  3
वीरमाता माणिक कवर स्कुल में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

 शाहपुरा-पीएम श्री वीरमाता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रार्थना सभा में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया।

 इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष पवन बांगड़ का विद्यालय की प्रधानाचार्य रीता धोबी तथा उप प्राचार्य सुरेंद्र बारेठ द्वारा ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया गया

 बांगड़ ने पर्यावरण को शुद्ध रखने तथा सीड्स बोल के माध्यम से वीरान क्षेत्र में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के बारे में बताया तथा भीषण गर्मी से बचने के लिए पक्षियों के लिए छाया दाना और पानी की व्यवस्था की गई पक्षियों के पीने के लिए परिंडे वितरित किए गए

 इस अवसर पर शिक्षिका इंदिरा धूपिया ने अपनी स्वरचित गजल"जब तलक जिंदा रहेगा आशिया दे जाएगा,कत्ल होगा पेड़ तो भी लकडियां दे जाएगा " सुनाई, प्रधानाचार्य रीता धोबी ने बच्चों को पर्यावरण के बारे में जागरूक किया तथा बताया कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर हम अपने पर्यावरण को शुद्ध रख सकते हैं और पौधों से हमें ऑक्सीजन के रूप में जीवन दान मिलता है इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और उनकी सुरक्षा का प्रबंध भी करना चाहिए।

इस अवसर पर उप प्राचार्य पीयूष गदिया, ज्योति सुमन, इंदु जैन, रश्मि व्यास, शकुंतला छिपा, माया कोली, मेघा केवलानी, नीरू, श्वेता और आयशा उपस्थित थे। विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष मे स्थानीय विद्यालय की 12 छात्राओं की बागवानी टीम को ऊपरना ओढ़ाकर और मोमेंटो देखकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन इंदु धूपिया ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow