मुकेश साहू ने आरएएस परिणाम में 144 रैंक से रचा इतिहास

Apr 22, 2026 - 15:33
 0  15
मुकेश साहू ने आरएएस परिणाम में 144 रैंक से रचा इतिहास

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-उप तहसील ढिकोला निवासी मुकेश साहू ने RAS 2023 में 396 रैंक हासिल की व RAS 2024 में 144 रैंक हासिल की !

 उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी और उत्साह है।इस उपलब्धि के साथ उन्होंने जिले और कस्बे का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है।

 साधारण परिवार से आने वाले मुकेश साहू ने मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों के बल पर यह सफलता हासिल की! परिवार प्रेरणा का आधार उनके पिता कालू लाल तेली खेती करते है जबकि माता गृहिणी हैं।

 मुकेश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और भाई बहनो को दिया है।घर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत परिणाम आने के बाद जब मुकेश अपने घर पहुंचे तो उनका ढोल-नगाड़ों, डीजे फूल-मालाओं साफा से स्वागत समारोह के साथ अभिनंदन किया गया।

ग्रामीणों में जश्न और युवाओं में उत्साह मुकेश साहू की सफलता के बाद ढिकोला कस्बे में खुशी का माहौल है। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर प्रसन्नता जताई।

स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। उनकी उपलब्धि से युवाओं में नया उत्साह और प्रेरणा देखने को मिल रही है।पुरे गांव में भव्य जुलुस निकाल जगह जगह स्वागत अभिनन्द किया !

 इस दौरान सभी ग्रामीण , युवा साथी, महिलाए, परिवार जन साथ रहे !

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow