*राष्ट्र माता” का दर्जा दिलाने कलेक्ट्री पहुंचे गौभक्त,*

Apr 28, 2026 - 13:32
 0  20
*राष्ट्र माता” का दर्जा दिलाने कलेक्ट्री पहुंचे गौभक्त,*

रिपोर्टर प्रकाश चंद्र भीलवाड़ा

भीलवाड़ा । देशभर में चल रहे गौ सम्मान अभियान के तहत सोमवार को भीलवाड़ा में गौभक्तों ने अपनी आवाज बुलंद की।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सुबह करीब 11 बजे जिला कलेक्ट्री पहुंचे और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गौ माता को “राष्ट्र माता” घोषित करने की मांग उठाई। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह मुहिम पूरे देश में संत-महात्माओं और गौसेवकों के मार्गदर्शन में तेजी से आगे बढ़ रही है।

उनका कहना है कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला है, इसलिए उसे राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना चाहिए। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि गौवंश संरक्षण से कृषि क्षेत्र, पर्यावरण संतुलन और जैविक खेती को मजबूती मिलती है।

वहीं, सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गौवंश के कारण दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है और किसानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार से ठोस और प्रभावी नीति बनाने की मांग की गई।

 ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें:

 गौ माता को “राष्ट्र माता” घोषित किया जाए गौवंश वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए

बेसहारा गौवंश के लिए स्थायी समाधान किया जाए

हर जिले में आधुनिक गौशालाएं व गौ चिकित्सा केंद्र स्थापित किए जाएं

 गौपालन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को विशेष सहायता दी जाए

 कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से आग्रह किया कि इस ज्ञापन को उच्च स्तर तक पहुंचाकर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

अंत में, गौभक्तों ने आमजन से अपील की कि वे इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जुड़कर गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए आगे आएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow