राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि,

Jun 11, 2026 - 19:27
 0  34
राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि,

उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

भीलवाड़ा। भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री, किसानों, युवाओं एवं आमजन के लोकप्रिय नेता स्वर्गीय राजेश पायलट  की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को गांधी भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय, भीलवाड़ा में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजेश पायलट के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने राजेश पायलट के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन देश सेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, सामाजिक न्याय तथा किसानों, मजदूरों एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। वे एक ऐसे जननेता थे जिन्होंने हमेशा आमजन की आवाज़ को मजबूती से उठाया और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष किया।

वक्ताओं ने कहा कि राजेश पायलट की सादगी, कर्मठता, निडर नेतृत्व क्षमता और जनसेवा का भाव आज भी देश के करोड़ों लोगों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका राजनीतिक जीवन संघर्ष, समर्पण और जनकल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा है।

सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विकास की भावना पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान उनके जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों को भी याद किया गया तथा उनके योगदान को देश और लोकतंत्र के लिए अविस्मरणीय बताया गया।

कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय राजेश पायलट 

को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। आज के कार्यक्रम में शिवराम जीपी खटीक अध्यक्ष - जिला कांग्रेस कमेंटी,भीलवाड़ा शहर, मंजू पोखरना,अनिल राठी,महिला अध्यक्ष रेखा हिरण, सेवादल अध्यक्ष योगेश सोनी, सत्यवीर सिंह राठौड़ , डॉक्टर फरियाद मोहम्मद , गौरी शंकर दायमा , धीरज पारीक , चंद्र प्रकाश अमरवाल,कमल प्रजापत ,सुरेश बम्ब ,अनवर हुसैन , शिवराज सुराणा , पुलकित टेलर, हरक चन्द कोठरी, ओमप्रकाश तेली, फारूक मंसूरी, भगत वैष्णव, रमन शर्मा, मुकेश घुसर, राकेश देसाई,धनराज जाट,आदि उपस्थित थे!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow