गंगापुर में आवारा गौवंश बना हादसों की वजह, लोगों में आक्रोश

Apr 22, 2026 - 16:29
 0  66
गंगापुर में आवारा गौवंश बना हादसों की वजह, लोगों में आक्रोश

गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर घूम रहे सांड, कई लोग घायल—प्रशासन को चेतावनी

 गंगापुर

: गंगापुर क्षेत्र में निराश्रित गौवंश के कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे आमजन में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

नगर पालिका द्वारा संचालित गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर घूम रहे गौवंश को वहां शिफ्ट नहीं किया जा रहा, जिससे हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं।

 स्थानीय नागरिकों और विभिन्न संगठनों ने पूर्व में कई बार प्रशासन को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

 गौरतलब है कि आवारा सांडों के हमलों में कई लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें 80 वर्षीय दौलत राम माली, मांगी देवी तेली, धनराज माली सहित अन्य नागरिक शामिल हैं।

 वहीं बाजार क्षेत्र में सांडों के आपसी संघर्ष के चलते कई बार वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और राहगीरों की जान पर भी खतरा बना रहता है।

 स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश तेली के कार्यकाल में भी इस समस्या को लेकर कई शिकायतें की गई थीं, लेकिन तब भी कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। नागरिकों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निराश्रित गौवंश को सुरक्षित रूप से गौशाला में शिफ्ट नहीं किया गया, तो आमजन को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow