श्मशान भूमि का टीन शेड हवा में उड़ा, किसान को भारी नुकसान*
गंगापुर।
सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चीडखेड़ा में शुक्रवार को आई तेज आंधी ने ऐसा कहर बरपाया कि लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते ग्राम पंचायत के सामने स्थित श्मशान भूमि पर बना टीन शेड तेज हवाओं के सामने टिक नहीं पाया और उसकी चादरें दूर-दूर तक बिखर गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
आंधी का असर यहीं नहीं रुका। गांव के किसान रंगलाल जाट के यहां लगा टीन सेट भी तेज हवाओं की चपेट में आकर पूरी तरह उखड़ गया। ग्रामीणों के अनुसार कुछ ही मिनटों में वर्षों की मेहनत से खड़ी की गई व्यवस्था तहस-नहस हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
ग्रामीणों ने बताया कि आंधी इतनी तेज थी कि टीन की भारी-भरकम चादरें खिलौनों की तरह हवा में उड़ती नजर आईं। घटना के बाद प्रभावित परिवारों में चिंता का माहौल है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के बावजूद अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे है। ग्रामीणों ने मांग की है कि राजस्व विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके का निरीक्षण कर नुकसान का सर्वे करवाएं तथा प्रभावित लोगों को शीघ्र मुआवजा प्रदान किया
जाए।
What's Your Reaction?







