महात्मा गांधी चिकित्सालय में 48 नर्सिंग कर्मी बैठे धरने पर
भीलवाड़ा-
महात्मा गांधी चिकित्सालय में प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत 48 नर्सिंग कर्मियों ने अपनी सेवाएं समाप्त नहीं करने की मांग को लेकर महात्मा गांधी परिसर मैं प्रदर्शन किया साथ ही भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी व सांसद दामोदर अग्रवाल को ज्ञापन सोपा ।
नर्सिंग कर्मियों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं ,इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों मेडिकल, आईसीयू और स्टेप डाउन आईसीयू में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से मरीजों की सेवा की है ।
नर्सिंग कर्मियों का कहना है कि उन्हें ₹7320 ही मासिक वेतन मिलता है फिर भी वह कार्य कर रहे हैं, फिर भी उन्हें बिना नोटिस दिए एक दिन पूर्व ही फोन करके उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई ।
जिसके तहत गुरुवार सुबह नर्सिंग कर्मी महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय परिसर में धरने पर बैठ गए।
उनका कहना है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह भूख हड़ताल करेंगे।
What's Your Reaction?







