कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने किया ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान का आयोजन, 500 पुलिसकर्मियों ने भरी हुंकार
कोटपूतली।पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार ‘फिट इंडिया मिशन’ के तहत जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह (IPS) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान के निर्देशन में आज कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस द्वारा ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अनूठी पहल में करीब 500 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर फिटनेस का संदेश दिया। योगाभ्यास से हुई दिन की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में हुई, जहाँ योगाचार्य विधारत्न शास्त्री ने पुलिस जवानों को विभिन्न योगासन करवाए। योग के माध्यम से जवानों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। साइकिल रैली के माध्यम से दिया फिटनेस और पर्यावरण का संदेश योगाभ्यास के पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक एक भव्य साइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल और आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि साइक्लिंग और नियमित व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। इसके साथ ही, यह रैली पर्यावरण संरक्षण, ईंधन की बचत और एक फिट व स्वस्थ शहर के निर्माण का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। इस साइकिल रैली में जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) नाजिम अली खान (RPS), अपराध सहायक सोहन लाल, कोटपूतली थानाधिकारी राजेश शर्मा, पुलिस लाइन के संचित निरीक्षक दयाराम सहित जिला पुलिस के अन्य अधिकारी, जवान और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल रहे।
What's Your Reaction?







