खनन लीज के विरोध में धरना देने पहुंचे ग्रामीणों पर हमला, फायरिंग-पथराव में कई घायल दो गंभीर घायलों को जयपुर रेफर, गांव में तनाव; भारी पुलिस बल तैनात

Jun 2, 2026 - 12:18
Jun 2, 2026 - 12:22
 0  2
खनन लीज के विरोध में धरना देने पहुंचे ग्रामीणों पर हमला, फायरिंग-पथराव में कई घायल दो गंभीर घायलों को जयपुर रेफर, गांव में तनाव; भारी पुलिस बल तैनात
खनन लीज के विरोध में धरना देने पहुंचे ग्रामीणों पर हमला, फायरिंग-पथराव में कई घायल दो गंभीर घायलों को जयपुर रेफर, गांव में तनाव; भारी पुलिस बल तैनात

कोटपूतली अजीतपुरा-कुजोता गांव में खनन लीज के विरोध में चल रहा ग्रामीणों का आंदोलन रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया। धरना दोबारा शुरू करने पहुंचे ग्रामीणों पर कथित रूप से खननकर्ताओं और उनके समर्थकों द्वारा पथराव व फायरिंग किए जाने से 5 से 6 लोग घायल हो गए। घायलों में 2 से 3 लोगों को गोली लगने की सूचना है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण पिछले 299 दिनों से खनन लीज के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व प्रशासन ने पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में धरना स्थल को हटाते हुए वहां रखा सामान जब्त कर लिया था। ग्रामीणों का आरोप है कि उपखंड अधिकारी (एसडीएम) की सहमति के बाद जब वे रविवार को पुनः शांतिपूर्ण धरना शुरू करने पहुंचे, तभी वहां मौजूद खननकर्ताओं एवं उनके समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में घायल लोगों को तत्काल कोटपूतली के राजकीय बीडीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन एकत्र हो गए तथा आक्रोश का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने प्रशासन पर खननकर्ताओं के साथ मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस खनन लीज का वे विरोध कर रहे हैं, वह एक प्रभावशाली व्यक्ति से जुड़ी हुई है। उनका आरोप है कि प्रशासन ने पहले धरना हटाया और बाद में पुनः धरना शुरू होने के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की, जिससे यह घटना हुई। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने कहा कि अजीतपुरा गांव की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित कर छापेमारी की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अजीतपुरा और कुजेता गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले की जांच जारी है।

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

BR saini कोटपूतली बहरोड