वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिला कारागार में लगाए परिंडे और मटके

May 31, 2026 - 18:19
 0  4
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिला कारागार में लगाए परिंडे और मटके

कोटपुतली-बहरोड़।

 वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत निकटवर्ती जिला कारागार कोटपुतली-बहरोड़ में समाजसेवी रतनलाल शर्मा के नेतृत्व में पक्षियों के लिए परिंडे तथा बंदियों एवं आगंतुकों के लिए शीतल एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई।

अभियान के तहत कारागार परिसर में 11 परिंडे एवं 11 घड़े (मटके) स्थापित किए गए। कार्यक्रम के दौरान इस प्याऊ व्यवस्था का उद्घाटन विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. अश्वनी गोयल ने किया।

इस अवसर पर डॉ. गोयल ने कहा कि शुद्ध भोजन और स्वच्छ पानी स्वस्थ जीवन की आधारशिला हैं।

 उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करना और लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना एक सराहनीय सामाजिक कार्य है।

जिला कारागार के उपकारापाल प्रेमप्रकाश मीणा ने इस पहल के लिए समाजसेवी रतनलाल शर्मा एवं डॉ. अश्वनी गोयल का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य न केवल बंदियों बल्कि कारागार में आने वाले आगंतुकों के लिए भी उपयोगी साबित होते हैं।

समाजसेवी रतनलाल शर्मा ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से जिला कारागार को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने और बंदियों के हृदय परिवर्तन के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं।

 इसके तहत समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, पौधारोपण, योग शिविर, खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे बंदियों में सकारात्मक सोच और सामाजिक चेतना का विकास हो सके।

कार्यक्रम में डॉ. अश्वनी गोयल, उपकारापाल प्रेमप्रकाश मीणा, संदीप शर्मा (अध्यापक), सौरभ शर्मा, रामेश्वर दयाल, गिरधारी लाल, पूर्णसिंह, मनोज कुमार, सुरेंद्र कुमार, मामचंद एवं वीरेंद्र कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow