शाहपुरा कांग्रेस को मिली नई ऊर्जा,

Jun 15, 2026 - 12:11
 0  14
शाहपुरा कांग्रेस को मिली नई ऊर्जा,

नगर अध्यक्ष रमेश सेन ने प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा से की मुलाकात

शाहपुरा।

 शाहपुरा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत शाहपुरा कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर के नेतृत्व में नगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश सेन ने जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस वॉर रूम कार्यालय में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Govind Singh Dotasra से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष महावीर कुमावत, वरिष्ठ नेता रामप्रसाद धाकड़, अर्जुन सिंह राणावत, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि सुनील मिश्रा, ओम सिंधी, पूर्व पार्षद नाथू कोली, भेरूलाल खटीक, मंडल अध्यक्ष सावरलाल कुमावत, आनंद तिवारी, आरिफ मोहम्मद, मुन्ना खान, प्रेमचंद कहार, हंसराज धोबी एवं कान सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुलाकात के दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर रमेश सेन ने प्रदेशाध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शाहपुरा में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर आमजन की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया जाएगा।

इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रमेश सेन का साफा पहनाकर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे संगठन विस्तार, जनसंपर्क और आमजन से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और जनता के साथ निरंतर संवाद ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है।

प्रतिनिधिमंडल ने शाहपुरा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं, किसानों, महिलाओं तथा आमजन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने और जनहित के विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प दोहराया। साथ ही कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन में नई ऊर्जा का संचार करने का भरोसा भी व्यक्त किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगी। इससे शाहपुरा कांग्रेस में नए उत्साह का संचार हुआ है और आने वाले समय में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं जनसरोकारों से जुड़ा बनाने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow