रिलीफ सोसायटी की पहल:

Jun 1, 2026 - 16:11
 0  3
रिलीफ सोसायटी की पहल:

श्मशान घाट में विकास कार्यों के साथ विशेष सुविधाओं का विस्तार

 शाहपुरा-

शाहपुरा रिलीफ सोसायटी के अ. स्थाई अध्यक्ष शक्ति सिंह परिहार के नेतृत्व में स्थानीय श्मशान घाट में विभिन्न विकास एवं जनसुविधा संबंधी कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सोसायटी द्वारा श्मशान घाट में दो नई पानी की टंकियां स्थापित कर नई पाइपलाइन डलवाई गई है, जिससे पूरे परिसर में 24 घंटे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

परिसर में पानी के अभाव में सूखने की स्थिति में पहुंचे पेड़-पौधों को पुनः पानी देकर जीवित करने का कार्य किया गया है। साथ ही दाह संस्कार स्थल पर आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पानी का नल भी लगाया जा रहा है। अंतिम यात्रा एवं उठावणी की सूचना प्रसारित करने के लिए माइक व्यवस्था की जा रही है तथा आवश्यक जानकारियों के लिए सूचना बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं।

 पूरे श्मशान घाट परिसर में श्रमिकों एवं जेसीबी मशीन की सहायता से विशेष सफाई अभियान चलाकर कचरा, झाड़-झंखाड़ एवं अव्यवस्थित सामग्री हटाई गई है, जिससे परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया जा रहा है।

 रिलीफ सोसायटी की नई टीम भी इन कार्यों में सक्रिय सहयोग प्रदान कर रही है।

 टीम में कैलाश वर्मा, स्वराज सिंह, मनीष लक्षकार, राजकुमार अग्रवाल, रमेश मारू, बसंत वैष्णव,धर्म सिंह गोखरू आदि शामिल हैं।

अध्यक्ष शक्ति सिंह परिहार ने बताया कि श्मशान घाट को सुविधायुक्त, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से यह कार्य निरंतर जारी हैं, ताकि यहां आने वाले लोगों को हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध हो सके।

 स्थानीय नागरिकों ने रिलीफ सोसायटी एवं उसकी नई टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक सराहनीय पहल बताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow