*गुरला में झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, मौसम हुआ सुहाना;

Jun 1, 2026 - 16:53
 0  33
*गुरला में झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, मौसम हुआ सुहाना;

खेती की तैयारी में जुटे किसान, सहकारी समितियों पर बढ़ी खाद की मांग

 गुरला।

क्षेत्र में मौसम के बदले मिजाज ने आमजन को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। सोमवार को अचानक आसमान में काले बादलों की आवाजाही के बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। इस दौरान कई स्थानों पर ओले भी गिरे, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस सुहाने मौसम और बारिश के बाद क्षेत्र के अन्नदाताओं के चेहरे खिल उठे हैं।

 *खेतों की जुताई शुरू, समितियों पर उमड़े*

किसानबारिश होते ही स्थानीय किसान खरीफ की फसल की बुआई की तैयारियों में व्यस्त हो गए हैं। खेतों में पर्याप्त नमी आने के बाद ट्रैक्टरों और हलों से खेतों की जुताई का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है।दूसरी ओर, बुआई के समय खाद की किल्लत से बचने के लिए किसान अभी से सजग हो गए हैं।

क्षेत्र की ग्राम सेवा सहकारी समितियों पर खाद और उन्नत बीज लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ देखी जा रही है। किसान मुख्य रूप से डीएपी और यूरिया खाद का स्टॉक सुनिश्चित करने में जुटे हैं ताकि सही समय पर फसलों की बुआई की जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow