बौद्धिष्ट सीएम वर्मा के प्रथम परिनिर्वाण दिवस पर रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित

Jun 11, 2026 - 21:46
Jun 12, 2026 - 14:45
 0  2
बौद्धिष्ट सीएम वर्मा के प्रथम परिनिर्वाण दिवस पर रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित
बौद्धिष्ट सीएम वर्मा के प्रथम परिनिर्वाण दिवस पर रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित

कोटपूतली।भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर छात्रावास, रामसिंहपुरा में गुरुवार को अम्बेडकर रत्न प्राप्त बौद्धिष्ट सीएम वर्मा के प्रथम परिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव रहे। अध्यक्षता डॉ. अम्बेडकर विचार मंच समिति के अध्यक्ष जगदीश मेघवाल ने की। कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. प्रमोद सिंह भदौरिया, डॉ. अम्बेडकर विचार मंच के जिलाध्यक्ष पूरण सिंह, मेघवाल विकास समिति जिलाध्यक्ष एड. सूबेसिंह मोरोड़िया व मीना समाज तहसील अध्यक्ष इंजी. दिनेश मीना ने महात्मा बुद्ध, बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर व बौद्धिष्ट सीएम वर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बौद्धिष्ट सीएम वर्मा की जीवनी पर आधारित पत्रिका का विमोचन भी किया गया।शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाते हुए 100 यूनिट रक्त संग्रहित किया। राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल के डॉ. जयदयाल और आशीर्वाद ब्लड बैंक के डॉ. लोकेश यादव की देखरेख में टीमों ने रक्त संकलन का कार्य किया। वहीं, डॉ. विक्रम यादव द्वारा 250 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच की गई और उन्हें निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अम्बेडकर मंच, मेघवाल विकास समिति व परिजनों द्वारा अतिथियों का साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्रावास अधीक्षक चिरंजीलाल आर्य ने किया।इस अवसर पर विष्णुदत्त गुरुजी, रतिराम जीलोवा, हरिपाल वर्मा, छोटूराम सामरिया, आर एस झांझरिया, मिश्री देवी, मुकेश वर्मा, विक्रम वर्मा, महेन्द्र वर्मा, डॉ. दिलीप कुमार पंवार, महेन्द्र कुमार स्वामी, रविकांत जांगिड़, बदलूराम, ओमप्रकाश वर्मा, प्रकाश चंद, रामनिवास, विद्यानंद गोठवाल, बंशीधर लूनीवाल, रवि शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही, कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तारा पूतली ने भी शिविर में शिरकत की, जिनके नेतृत्व में अर्जुन सैनी व पवन सैनी ने रक्तदान किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

BR saini कोटपूतली बहरोड