यज्ञ के दौरान आया तूफान, टैण्ट गिरने से दो घायल, एक जयपुर रैफर
कोटपूतली.
जिले के बानसूर क्षेत्र स्थित ग्राम बिलाली में चल रहे एक धार्मिक यज्ञ कार्यक्रम के दौरान अचानक आये तेज तूफान के कारण एक बड़ा हादसा हो गया।
तूफान की वजह से कार्यक्रम के लिये लगाया गया टैण्ट अचानक ढ़ह गया। गनीमत यह रही कि टैण्ट गिरने से ठीक पहले ही वहां मौजूद अधिकांश जनता सुरक्षित बाहर निकल चुकी थी, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब टैण्ट गिरा तो कुछ लोग उसके पीछे ही रह गये थे। हादसे में ओली की ढ़ाणी (खारवा, बिलाली) निवासी रोशन स्वामी (50) पुत्र मामराज व सुगन चंद (60) पुत्र बोदनराम टैण्ट के नीचे दब गये।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों व ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुये घायलों को राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचाया।
जिला अस्पताल के ट्रौमा सैंटर के नर्सिंग अधिकारी श्रीराम सराधना ने बताया कि हादसे में रोशन स्वामी को अत्यंत गंभीर चोटें आई हैं, जिसे जयपुर रैफर किया गया हैं।
What's Your Reaction?







