पीथास में श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाई गर्ग ऋषि जयंती
हवन-यज्ञ के साथ हुई पूजा-अर्चना, समाजबंधुओं ने लिया आदर्शों को अपनाने का संकल्प
पीथास। मांडल तहसील के पीथास ग्राम में श्री गर्ग ब्राह्मण सेवा संस्थान, भीलवाड़ा के तत्वावधान में श्री महर्षि गर्ग ऋषि जयंती श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जयंती समारोह को लेकर गर्ग समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
पीथास निवासी अरुण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्हैयालाल गर्ग ने की। समारोह का शुभारंभ विधिवत हवन-यज्ञ के साथ हुआ। इसके बाद गर्गाचार्य जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। समाजबंधुओं ने महर्षि गर्ग ऋषि का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों एवं शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
समारोह के दौरान समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को गर्ग ऋषि जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समाज की एकजुटता, संस्कारों के संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता को लेकर विचार-विमर्श भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं एवं समाजबंधुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर श्री गर्ग ब्राह्मण सेवा संस्थान, भीलवाड़ा के कार्यकारिणी सदस्य नरेश कुमार गर्ग, दशरथ गर्ग, अमित कुमार गर्ग, अरुण गर्ग, राजेश गर्ग, विनोद गर्ग, राकेश गर्ग, प्रभात गर्ग, अविनाश गर्ग, शुभम गर्ग एवं पंकज गर्ग सहित छीतर लाल गर्ग, भेरूलाल गर्ग, जगदीश गर्ग, कन्हैयालाल गर्ग, भंवर गर्ग, प्रहलाद गर्ग, जसोदा देवी, दुर्गा देवी, निर्मला देवी, कंचन देवी, कृष्णा देवी, सीमा देवी, सरोज देवी, खुशबू, कमलेश गर्ग, बंटी गर्ग, विशाल गर्ग, प्रकाश गर्ग, हरीश गर्ग एवं सियाराम सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?







