*पतंजलि योग समिति ने शुरू किया
योग दिवस पूर्वाभ्यास*
भीलवाड़ा ।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 को पतंजलि परिवार भीलवाड़ा द्वारा अहिंसा सर्किल के पास जांगिड़ समाज कन्या छात्रावास के प्रांगण में विशाल योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिसके लिए प्रोटोकॉल के अनुसार सामान्य योग अभ्यासक्रम का प्रशिक्षण पतंजलि परिवार द्वारा संचालित नि:शुल्क योग कक्षाओं में आज से प्रारंभ कर दिया गया है।
भारत स्वाभिमान न्यास के जिला महामंत्री प्रेम शंकर जोशी के अनुसार शहर में ग्रामीण हाट- दुर्गा लाल जोशी ,शिवाजी पार्क -नीरा मेहता, आदर्श नगर- ममता शर्मा, सुभाष नगर बड़ा पार्क- स्नेहलता राणावत,विजय सिंह पथिक नगर बड़ा पार्क- प्रेम शंकर जोशी, रेखा आगाल आरके कॉलोनी गौतम शिक्षण संस्थान -भंवरलाल शर्मा आजाद नगर डी सेक्टर -पीयूष शर्मा बापू नगर- छोटू सिंह, अशोक कनौजिया ,साधना मंदिर- प्रदीप कुमार शर्मा वरिष्ठ नागरिक भवन- प्रेम प्रकाश पुरोहित सहित अन्य स्थानों पर पतंजलि के मुख्य योग शिक्षकों द्वारा संचालित नि:शुल्क योग कक्षाओं में प्रातः 6:00 बजे से 7:30 बजे तक योग दिवस सामान्य योग अभ्यासक्रम का पूर्वाभ्यास शुरू कर दिया गया है।
शहर वासी वहां अपने आसन के साथ पहुंचकर अभ्यास कर सकते हैं। तथा शहर एवं जिले के अन्य क्षेत्रों में नई योग नि:शुल्क योग कक्षा प्रारंभ करने हेतु इच्छुक लोग पतंजलि परिवार के संरक्षक भूपेंद्र मोगरा ,गोविंद सोडाणी, जिला प्रभारी भंवरलाल शर्मा, नीरा मेहता ,पीयूष शर्मा, भीमाराम ,धर्मपाल सिंह से संपर्क कर सकते हैं।
What's Your Reaction?







