*जीवनशैली परिवर्तन अभियान के तहत विद्यार्थियों के एनीमिया की जांच*
एनीमिया की समय पर पहचान और उपचार को लेकर किया जागरूक*
बनेड़ा - जीवनशैली परिवर्तन अभियान के अंतर्गत राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय सरदार नगर की ओर से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के हीमोग्लोबिन की जांच की गई तथा स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई।
प्रभारी राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय सरदार नगर डॉ. सरफराज अली खान ने बताया कि एनीमिया शरीर में रक्त की कमी से होने वाला रोग है।शरीर में कमजोरी आना,चक्कर आना इसके मुख्य लक्षण है। इसके लक्षणों के प्रति सजग रहने तथा समय पर चिकित्सकीय जांच एवं उपचार कराने की सलाह दी।
डॉ. खान ने बताया कि एनीमिया का समय पर उपचार नहीं होने पर समस्या गंभीर रूप ले सकती है।स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
शिविर के दौरान आयुर्वेद नर्स माधुरी मीणा एवं योग प्रशिक्षक ममता जाट ने सहयोग प्रदान किया।योग प्रशिक्षक कुलदीप सिंह और परिचारक सतीश मीणा ने आयुर्वेदिक दवाई वितरित की।इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान और उपचार के लिए जागरूक किया गया।
What's Your Reaction?







