जलजुलनी ग्यारस पर बाड़िया श्याम मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा,
बाड़िया श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ आयोजन
कोशीथल । जलजुलनी एकादशी के पावन पर्व पर मंगलवार को बाड़िया श्याम मंदिर पर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बाड़िया श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में दिन में भव्य शोभायात्रा और रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया डीजे-ढोल के साथ निकली शोभायात्रा दोपहर में मंदिर से भगवान श्री श्याम की मनोहारी झांकी सजाकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
डीजे और ढोल की थाप पर बाड़िया श्याम के जयकारों के साथ शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस मंदिर पहुंची।
यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष सिर पर कलश और हाथों में निशान लेकर शामिल हुए। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रात्रि में आयोजित भजन संध्या में *सुप्रसिद्ध भजन गायिका त्रिशा सुथार* ने अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को भावविभोर कर दिया।
उन्होंने "जलझूलनी आयो त्यौहार" बाड़िया श्याम सहित कई लोकप्रिय भजन गाए। उनके भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। मंदिर परिसर को रंगीन लाइटों और फूलों से सजाया गया था। जलजुलनी के अवसर पर भगवान श्याम को विशेष रूप से झुलाया गया और महाआरती की गई।
सैकड़ों भक्तों ने दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। बाड़िया श्याम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष जलजुलनी ग्यारस पर भव्य आयोजन किया जाता है।
भक्तों के सहयोग से इस वर्ष का कार्यक्रम भी ऐतिहासिक रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों और युवाओं का विशेष योगदान रहा। अंत में सभी के लिए महाप्रसादी वितरित की गई
What's Your Reaction?







