उमर बादशाह रहमतुल्लाह का 34वां सालाना उर्स संपन्न,
अमन-चैन की मांगी दुआ
सहाड़ा।
कस्बे में हजरत उमर बादशाह रहमतुल्लाह अलैह का 34वां सालाना उर्स अकीदत और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।
तीन दिवसीय उर्स के दौरान क्षेत्र सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में जायरीन दरगाह पर पहुंचे और अपनी अकीदत के फूल पेश किए।
उर्स के अवसर पर बाहर से आए मशहूर कव्वालों ने देर रात तक अपने सुफियाना कलाम पेश कर महफिल को रूहानी रंग में रंग दिया। कव्वाली कार्यक्रम में मौजूद जायरीन ने भी पूरे उत्साह के साथ शिरकत की और सूफी संदेशों का आनंद लिया।
अंजुमन कमेटी के तत्वावधान तथा दरगाह कमेटी के सदर हकीम खान की सदारत में उर्स का आयोजन किया गया।
इस दौरान बाहर से आने वाले जायरीनों के लिए लंगर एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष प्रबंध किया गया। उर्स के अंतिम दिन प्रातः चार बजे कुल की फातिहा का आयोजन हुआ।
दरगाह के खादिम याकूब खान ने फातिहा के दौरान सभी जायरीनों, ग्रामवासियों तथा देश में अमन, शांति, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की। बेहतरीन व्यवस्थाओं और अनुशासित आयोजन के साथ तीन दिवसीय सालाना उर्स का समापन हुआ।
What's Your Reaction?







