*"राष्ट्रीय संपादक गौरव सम्मान " से सम्मानित हुए जितेन्द्र चौधरी"*

Jun 1, 2026 - 12:59
 0  8
*"राष्ट्रीय संपादक गौरव सम्मान " से सम्मानित हुए जितेन्द्र चौधरी"*

नोएडा।

 हिंदी पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति अपनी निर्भीक, निष्पक्ष एवं प्रतिबद्ध पत्रकारिता के लिए विशाल इंडिया हिंदी दैनिक के प्रधान संपादक जितेन्द्र चौधरी को ऑल इंडिया संपादक संघ द्वारा प्रतिष्ठित “नेशनल एडिटर गौरव अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के समर्थन तथा जनहित के मुद्दों को निरंतर उठाने के लिए प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में देशभर के संपादकों, पत्रकारों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

 ऑल इंडिया संपादक संघ ने अपने प्रशस्ति पत्र में कहा कि जितेन्द्र चौधरी ने पत्रकारिता को केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज और लोकतंत्र की सेवा का माध्यम माना है। उनकी लेखनी ने हमेशा सत्ता से सवाल पूछने, आम जनता की आवाज़ उठाने और सामाजिक सरोकारों को प्रमुखता देने का कार्य किया है।

 सम्मान प्राप्त करने के बाद जितेन्द्र चौधरी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी पत्रकारों का है जो कठिन परिस्थितियों में भी सत्य, निष्पक्षता और जनहित की पत्रकारिता को जीवित रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्ता की प्रशंसा नहीं, बल्कि जनता के हितों की रक्षा करना और समाज को सही दिशा में जागरूक करना है। यह सम्मान उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।

इस अवसर पर पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पाठकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे हिंदी पत्रकारिता और स्वतंत्र पत्रकारिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow