भगवान सवारियां सेठ की पांचवीं पद यात्रा

शाहपुरा में हुआ भव्य स्वागत, कांग्रेस ने बरसाए फूल
शाहपुरा राजेन्द्र खटीक
शाहपुरा-भगवान सवारियां सेठ की आस्था से ओतप्रोत पांचवीं पद यात्रा का मंगलवार को शाहपुरा नगर में भव्य स्वागत किया गया।
जैसे ही पदयात्री त्रिमूर्ति चौराहे पर पहुंची, नगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका ज़ोरदार अभिनंदन किया और फूलों की वर्षा कर वातावरण को भक्ति और उल्लास से सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश सेन, नगर महामंत्री ओम सिंधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील मिश्रा, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष नमन ओझा व अन्य नगर कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने पदयात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं त्रिमूर्ति चौराहे पर उमड़ी भीड़ और फूलों की बारिश ने यह सिद्ध कर दिया कि भगवान सवारियां सेठ के प्रति लोगों की आस्था दिन-ब-दिन और प्रगाढ़ होती जा रही है।
इस धार्मिक आयोजन में नगरवासियों के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भी सहभागिता सराहनीय रही।
What's Your Reaction?






