बाल विवाह पर 'हमारी पहल'
** युवाओं ने भरी बदलाव की हुंकार*
भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा।गर्ल्स नॉट ब्राइड्स राजस्थान स्टेट पार्टनरशिप के सहयोग से भीलवाड़ा के सहाडा ब्लॉक के 40 युवाओं को दो दिवसीय आवासीय कार्यशाला का आयोजन हुनर घर के परिसर में संपन्न हुआ |
कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को बाल विवाह से जुड़ी जमीनी चुनौतियों, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा एवं योजनाओं की समझ, सुरक्षित वातावरण निर्माण की रणनीतियों और समुदाय को संगठित करने की तकनीकों से परिचित कराना था।
प्रशिक्षण दक्ष प्रशिक्षक आकाश पालीवाल और मंजू खटीक के द्वारा किया गया |
"हमारी पहल" अभियान का उद्देश्य एक मजबूत युवा नेतृत्व का निर्माण करना है, ताकि बाल विवाह जैसी कुप्रथा का अंत हो सके और बेटियों को शिक्षा एवं समान अवसर प्राप्त हो सकें।
सत्रों के अंत में युवाओं को " पहल" अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्रों में आगे की गतिविधियों के लिए कार्ययोजना तैयार करने का भी अवसर मिला।
What's Your Reaction?







