महिन्द्रा जीप से टक्कर मार कर दिया एक्सीडेन्ट का रूप, पुर थाना पुलिस ने किया हत्या की घटना का पर्दाफास

Oct 15, 2025 - 09:30
 0  106
महिन्द्रा जीप से टक्कर मार कर दिया एक्सीडेन्ट का रूप, पुर थाना पुलिस ने किया हत्या की घटना का पर्दाफास

बीमा क्लेम उठाने के लिये रचि हत्या की साजिश, भाणेज सहित दो गिरफ्तार

भीलवाड़ा। पुर थाना पुलिस ने महिन्द्रा जीप से टक्कर मार कर एक्सीडेन्ट का रूप देकर हत्या की घटना का पर्दा फास करते हुए भाणेज सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।

 पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बबलू सिंह पुत्र घनश्याम सिंह राठौड निवासीं जवाहरनगर, भीलवाडा ने 10 सितम्बर 2025 को थाने में रिपोर्ट दी ।

जिसमे बताया की उसके मामा के लडके विक्रमसिंह की भीलवाडा से कोटडी आते समय सडक दुर्घटना में मृत्यु हो गई। रिपोर्ट के अनुसार मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

 अनुसंधान में काले रंग की जीप द्वारा घटना किये जाने की जानकारी प्राप्त हुई।

 घटना में संदेह होने से धर्मेन्द्र सिंह आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाडा द्वारा घटना का पर्दाफास करने हेतु पारस जैन आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भीलवाडा, रोशन पटेल आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाडा के निर्देशन व मेघा गोयल आरपीएस वृताधिकारी माण्डल के सुपरविजन में पुलिस थाना पुर की टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा घटना का पर्दाफास करते हुए कोदिया निवासी किशनलाल पुत्र कैलाशचन्द्र लोहार व किशन लोहार पुत्र नन्दलाल लोहार को गिरफ्तार किया।

अभियुक्तो द्वारा रची गई साजिशः-

 गिरफ्तार अभियुक्त किशनलाल लोहार के पिता कैलाशचन्द्र की करीब एक साल पहले मृत्यु होने पर बीमा क्लेम की राशि किशनलाल को प्राप्त हुई। इससे किशनलाल ने बीमा कम्पनी के मार्फत क्लेम पास कराने की योजना तैयार करने लगा।

 इसके लिये उसने अपने बडे पिता के लडके किशन लोहार को योजना में शामिल किया। इसके बाद किशनलाल लोहार के ननिहाल कोटडी में रहने वाले राजुलाल पुत्र रामचन्द्र लोहार को उसके नाम का डम्पर खरीदने और रूपये स्वयं द्वारा लगाने का लालच देकर एलआईसी से बीमा करवा एवं ड्राईविंग लाईसेन्स रिन्यू करवाया।

 बीमा में नोमिनी राजूलाल की पत्नि होने से उसके नाम की चैकबुक जारी करवा कर हस्ताक्षर करवा लिये एवं चैकबुक, बैंक पासबुक व पेनकार्ड अपने पास रख लिये।

घटना को अंजाम देने के लिये किशनलाल अपने मित्र की महिन्द्रा जीप लेकर आ गया।

दिनांक 09.09.2025 की शाम को राजूलाल लोहार को पांसल गांव के पास होटल पर बुलाया।

 राजूलाल के मोबाईल का बैलेन्स खत्म हो जाने से अपने साथी विक्रमसिंह पुत्र शंकर सिंह चुण्डावत निवासी कोटडी के मोबाईल से बात करने के लिये अपने साथ लेकर पांसल आ गया।

 जहां से किशनलाल ने राजूलाल को समोडी चौराहा की तरफ बुलाया।

 बिच रास्ते में किशनलाल व उसका साथी किशन लोहार इनका इन्तजार करने लगे।

राजूलाल व  विक्रमसिंह मोटरसाईकिल से  सामने से गुजरे  तभी  किशनलाल ने महिन्द्रा जीप को तेज गति से चलाकर मोटरसाईकिल के पिछे से टक्कर मारी।

जीप की टक्कर से राजूलाल उछल कर रोड से निचे गिर गया, जबकि विक्रमसिंह मोटरसाईकिल के नीचे फंस गया।

मोटरसाईकिल के नीचे फंसने से राजूलाल समझ कर किशनलाल महिन्द्रा जीप को वापस गुमा कर लाया और मोटरसाईकिल पर चढाते हुए विक्रमसिंह को कुचल दिया, जिससे विक्रमसिंह की मृत्यु हो गई।

 अभियुक्तगणों द्वारा बीमा क्लेम उठाने के उद्देश्य से राजूलाल का बीमा करवाया। तत्पश्चात सडक दुर्घटना में राजूलाल की हत्या कर क्लेम राशि उसकी पत्नि के खाते से निकालना था। किन्तू राजूलाल के मोबाईल में बैलेन्स नहीं होने की वजह से विक्रमसिंह घटना का शिकार हो गया।

आपराधिक पृष्ठभुमिः-

अभियुक्त किशनलाल पुत्र कैलाशचन्द्र लोहार पूर्व में भीलवाडा शहर के एक व्यापारी का अपहरण कर फिरौती वसूलने के प्रकरण में गिरफ्तार हो चुका है। अन्य घटनाओं में संलिप्तता के बारे में अनुसंधान किया जा रहा है।

गठित पुलिस टीम

पुर थाना अधिकारी पुष्पा कसोटिया ,एएसआई जमनालाल , हेड कानि. गजराज सिंह ,हेड कानिं. यशवीर सिंह ,हेड कानिं.चन्द्रवीर सिंह , हेड कानिं. इस्लाम मोहम्मद ,कानिं. जितेन्द्र सिंह एवं कानि. भारत सिंह का विशेष योगदान रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow