*अधिवक्ता शेख को मिली* *डॉक्टरेट की उपाधि*

Oct 15, 2025 - 10:21
Oct 15, 2025 - 10:22
 0  21
*अधिवक्ता शेख को मिली*   *डॉक्टरेट की उपाधि*

भीलवाड़ा । शास्त्री नगर निवासी मरहूम रियाज़ अहमद शेख के पुत्र अधिवक्ता रिजवान मोहम्मद शेख को सिरोही जिला स्थित पिंडवाड़ा की माधव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित सातवें दीक्षांत समारोह में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई ।

 जानकारी के अनुसार विगत 10 अक्टूबर को आयोजित समारोह में शेख को ह्यूमनिटी एंड सोशियल साइंस फैकल्टी में लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस के मौलिक एवं विशेष शोध पर यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. राजकुमार राणा, चांसलर हिम्मत सिंह देवल, प्रेसीडेंट डॉ. राजीव माथुर, रजिस्ट्रार डॉ.भावेश कुमावत एवं शोध अधिष्ठता डॉक्टर पवन कुमार द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई ।

शेख सलामत वेलफेयर सोसाइटी के सचिव भी हैं और समाज सेवा के साथ-साथ राजनीति में भी अपना योगदान दे रहे हैं।

शेख को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर उनके परिजनों सहित मित्रगण एवं उनके साथी अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow