किर खेड़ा ट्रेचिंग ग्राउंड में चारदीवारी की कमी से गोवंश की मौतें
तुरंत कार्रवाई की मांग
भीलवाड़ा - श्री देव गौ सेवा संस्थान सांगवा, श्री राम गौ सेवा समिति भीलवाड़ा, श्री महाराणा प्रताप गौ सेवा समिति भीलवाड़ा, श्री कृष्णा गौ-उपचार केन्द्र हरणी, तेली समाज युवा फाउण्डेशन भीलवाड़ा, गौपुत्र गौ रक्षा दल भीलवाड़ा, हिन्दु महासभा एवं बजरंग दल भीलवाड़ा ने संयुक्त तत्वाधान में किर खेड़ा स्थित नगर निगम के ट्रेचिंग ग्राउंड (डंपिंग यार्ड) की बदहाली और चारदीवारी (बाउंड्री) के अभाव के चलते प्रतिदिन 2 से 3 गोवंश कचरा खाने से अपनी जान गंवा रहे हैं, जबकि लगभग इतने ही गोवंश प्रतिदिन बीमार हो रहे हैं।
इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय आमजन और गौ-सेवकों में भारी रोष व्याप्त है।
गौ-सेवकों एवं आमजन ने जिला कलेक्टर एवं आयुक्त को पत्र भेजकर ट्रेचिंग ग्राउंड की दयनीय स्थिति को उजागर किया गया है।
चारदीवारी न होने के कारण यह डम्पिग यार्ड खुला रहता है, जिससे गोवंश आसानी से अंदर प्रवेश कर जहरीला कचरा खा लेते हैं।
पत्र में तत्काल जनहित एवं गौवंश हित को ध्यान में रखते हुए, संबंधित विभाग को ट्रेचिंग ग्राउंड की तुरंत बाउंड्री (चारदीवारी) करवाने के निर्देश देने की मांग की गई है।
इसके साथ ही, बीमार और घायल गोवंश के उपचार के लिए डंपिंग यार्ड के पास डॉक्टर एवं आवश्यक स्टाफ की तैनाती करने की भी विनम्र प्रार्थना की गई है, ताकि निर्दाेष गोवंश को असमय मृत्यु से बचाया जा सके और गौ-सेवकों को राहत मिल सके।
गोवंश की लगातार मृत्यु और उनके बीमार होने की यह समस्या अत्यंत गंभीर है और अब इसे और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
पत्र में इस संवेदनशील विषय पर त्वरित कार्रवाई करने की अपील की है।
What's Your Reaction?







