जनगणना कार्य राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव : भंवरलाल धोबी

May 26, 2026 - 14:22
 0  43
जनगणना कार्य राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव : भंवरलाल धोबी

रायपुर।

मोखुंदा क्षेत्र में संचालित जनगणना कार्य का नायब तहसीलदार एवं जनगणना अधिकारी भंवरलाल धोबी ने निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने जनगणना टीम से संवाद करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान भंवरलाल धोबी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि भीषण गर्मी में कार्य करते समय अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और जनगणना कार्य को पूरी जिम्मेदारी एवं निष्पक्षता के साथ संपादित करें।

 उन्होंने कहा कि प्रगणकों का कार्य केवल आंकड़े एकत्रित करना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव तैयार करना है। सही और सटीक आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं का आधार बनते हैं।

मीडिया प्रभारी मोहम्मद अशरफ रंगरेज ने बताया कि नागरिकों द्वारा दी गई सही जानकारी के आधार पर सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रोजगार जैसी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करती है।

उन्होंने जनगणना कर्मियों से लोगों को जनगणना के महत्व के प्रति जागरूक करने तथा फील्ड में कार्य के दौरान संयम और धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया।

इस अवसर पर जनगणना सुपरवाइजर किशन सालवी, प्रगणक नवल किशोर, उदयलाल टेलर, अबरार अहमद, मनीष कुमार रेगर, केशव कुमार जाटव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से जनगणना कार्य में सहयोग करने एवं सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow