ईओ रंजीत सिंह ने किया मालनगर का औचक निरीक्षण; मौके पर ही लगवाईं लाइटें, सफाई व्यवस्था को लेकर ठेकेदार व निरीक्षक को किया पाबंद

Jun 3, 2026 - 18:37
Jun 3, 2026 - 22:54
 0  4
ईओ रंजीत सिंह ने किया मालनगर का औचक निरीक्षण; मौके पर ही लगवाईं लाइटें, सफाई व्यवस्था को लेकर ठेकेदार व निरीक्षक को किया पाबंद

नीमकाथाना।आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और शहर के सौंदर्यकरण व सुदृढ़ीकरण को लेकर नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। इसी क्रम में बुधवार को नगर पालिका नीमकाथाना के अधिशासी अधिकारी (ईओ) रंजीत सिंह ने पालिका क्षेत्र के माल नगर वार्ड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में साफ-सफाई और रोड लाइट की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान ईओ रंजीत सिंह ने माल नगर के सार्वजनिक चौराहों और उन संभावित दुर्घटना स्थलों (डार्क स्पॉट्स) का मुआयना किया, जहाँ अंधेरे के कारण हादसे होने का अंदेशा बना रहता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिशासी अधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाई और तुरंत मौके पर ही नई लाइटें लगवाने के निर्देश देकर बंद पड़ी लाइटों को चालू करवाया।वार्ड में साफ-सफाई की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए ईओ ने मौके पर मौजूद कार्यवाहक सफाई निरीक्षक और संबंधित ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि कचरा संग्रहण और नालियों की सफाई में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ईओ ने दोनों को नियमित रूप से बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मौके पर ही पाबंद किया।दौरे के दौरान अधिशासी अधिकारी रंजीत सिंह ने माल नगर के स्थानीय निवासियों और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सफाई और सड़कों से जुड़ी अपनी विभिन्न समस्याएं ईओ के सामने रखीं। जनसुनवाई करते हुए ईओ ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पालिका क्षेत्र के हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं समय पर मिलेंगी और उनकी सभी जायज समस्याओं का जल्द से जल्द स्थाई समाधान किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अन्य कर्मचारी और वार्ड के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

BR saini कोटपूतली बहरोड