107 साल की कुमकुम देवी, 102 साल के ओंकार तेली ने दिया मुख्यमंत्री को आशीर्वाद
भीलवाड़ा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भीलवाड़ा के खारी का लाम्बा गांव में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को प्रातः भ्रमण किया।
इस दौरान उन्होंने गांव के बुजुर्गों जिनमें विशेषकर 107 वर्ष की कुमकुम देवी और 102 वर्ष के ओंकार तेली से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य, दिनचर्या एवं जीवन के अनुभवों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री का अपनापन देखकर बुजुर्गों ने भी उनके सिर पर हाथ फेरकर आशीर्वाद प्रदान किया।
इस दौरान प्रातः भ्रमण और जनसंवाद में उप-मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा, विधायक जब्बर सिंह सांखला, लालाराम बैरवा, गोपीचंद मीणा, जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा, पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र सिंह, संभागीय आयुक्त शक्तिसिंह राठौड़, जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, पुलिस अधीक्षक सागर राणा, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?







