**श्री प्राज्ञ जैन महिला मंडल द्वारा गौसेवा का पुण्य कार्य**
भीलवाड़ा। समाज सेवा और जीव दया की भावना को जीवंत करते हुए *श्री प्राज्ञ जैन महिला मंडल* द्वारा सांगानेर स्थित *गोपाल गौशाला* में शुक्रवार को गौसेवा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मंडल की संरक्षिका बसंता जी डांगी ने व सुनीता जी पीपाड़ा ने बताया कि मंडल की बहनों नेअत्यंत श्रद्धा और प्रेमपूर्वक गायों को *गुड़, चारा और हरा चारा* खिलाया। गौमाताओं को स्नेहपूर्वक भोजन कराते हुए महिलाओं ने “*गोमाता की जय*” के जयघोष लगाए और गौसेवा के महत्व पर विचार साझा किए।
मंडल की अध्यक्ष मधु मेडतवाल ने कहा कि “गौसेवा केवल दान का कार्य नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और करुणा की साधना है।”
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने प्रतिज्ञा ली कि आगे भी नियमित रूप से गौशालाओं में जाकर सेवा कार्य जारी रखेंगी।
मंत्री मधु लोढ़ा ने बताया की गायों को एक कार्टून गुड़ वह चारा खिलाकर गौ सेवा का लाभ प्राप्त किया।
यह कार्यक्रम मंडल कीप्रचार प्रसार मंत्री सविता बाबेल के सहयोग से किया गया इस अवसर पर मंडल की नीलू पानगडिया किरण सेठी नीलम सेठी अर्पिता खमेसरा पिंकी कोठारी सुनीता बागचार उषा बोरदिया रेखा बुरड़ सुलेखा लोढ़ा नमिता डांगी रिंकू पोखरणा सहित बहनेउपस्थित रहीं और वातावरण भक्ति, सेवा तथा करुणा से ओत-प्रोत हो गया।
What's Your Reaction?







