मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना

Jun 4, 2025 - 21:25
 0  29
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना

जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा दीपदान कार्यक्रम आयोजित

 भीलवाड़ा :-भैरू लाल माली

भीलवाड़ा। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के तहत जिला प्रशासन एवं नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा हरनी महादेव तालाब पर 4 जून 2025 को सरोवर पूजन एवं दीपदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 महापौर राकेश पाठक ने बताया कि जल स्वावलंबन योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा हरनी महादेव तालाब पर कलश यात्रा निकाल कर सरोवर पूजन एवं दीपदान किया एवं जल संरक्षण हेतु संकल्प लिया गया।

 इसके उपरांत पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर सांसद दामोदर अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू , अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासनओ पी मेहरा ,अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर, निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी, राजकुमार आंचलिया,पार्षद विजय लड्ढा ,सागर बालमुकुंद, अशोक शर्मा, अशोक खंडेलवाल, प्रकाश भील, राम सिंह, इंदु बंसल, मोहिनी माली ,पवन नुवाल ,हरनारायण माली, शिवकुमार गारू ,संजय खोखर,नवीन बोहरा, राहुल न्याति, गोपाल लोहार सहित परिषद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow