सूरज माली पर हुए हमले को लेकर महासभा जिला कलक्टर को देगी ज्ञापन*

Sep 16, 2025 - 17:07
 0  24
सूरज माली पर हुए हमले को लेकर महासभा जिला कलक्टर को देगी ज्ञापन*

भीलवाड़ा । चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन तहसील क्षेत्र के युवक सूरज माली पर कल हुए जानलेवा हमले को लेकर राजस्थान के समस्त माली समाज के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी जबरदस्त रोष व्याप्त है।

 वहीं सूरज माली की हालत गंभीर होने पर उदयपुर रेफर किया गया है जहां ईलाज जारी है।

राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के जिलाध्यक्ष भैरूलाल माली ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन तहसील के भोपाल खेड़ा निवासी सूरज माली पर हुए हमले को लेकर माली महासभा द्वारा मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को दिनांक 17.09.2025 बुधवार प्रातः 11 बजे कार्रवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जायेगा।

इससे पूर्व महासभा के सभी पदाधिकारी व सदस्य मुखर्जी उद्यान में एकत्रित होकर जिले कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे।

तत्पश्चात कपासन के सूरज माली व दौसा में ट्रेनर एसआई राजेन्द्र सैनी आत्महत्या की घटना सहित विभिन्न मांगों को लेकर महासभा का प्रतिनिधि मण्डल जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow