अंजुमन कमेटी के चुनाव सम्पन्न

Sep 18, 2025 - 07:52
Sep 18, 2025 - 07:55
 0  123
अंजुमन कमेटी के  चुनाव  सम्पन्न

रमज़ान मोहम्मद शोरगर बने सदर

भीलवाड़ा 

 उपनगर पुर की अंजुमन कमेटी आम मुसलमान के चुनाव ऐतिहासिक रूप से पहली बार वोटिंग प्रणाली से संपन्न हुए।

 इन चुनावों में कुल 944 पंजीकृत मतदाताओं में से 897 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 चुनाव परिणामों के अनुसार, रमज़ान मोहम्मद शोरगर अंजुमन कमेटी के नए सदर चुने गए हैं।

उन्होंने सदर पद के लिए एक कड़े मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदी रफ़ीक पठान को 43 वोटों से हराया।

 रमज़ान शोरगर को 452 वोट मिले, जबकि रफ़ीक पठान को 409 वोटों से संतोष करना पड़ा।

अन्य पदों पर, ज़ाकिर हुसैन नीलगर को सेक्रेटरी और जाबिर मंसूरी को खजांची के पद के लिए निर्वाचित किया गया तथा नायब सदर के लिए जाबिद नीलगर एवं नायब सैक्रेटी मुख्तियार अलीसैयद को मनोनीत किया। चुनाव के नतीजों की घोषणा होते ही, रमज़ान मोहम्मद शोरगर के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

 समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ एक भव्य विजय जुलूस निकाला, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पंचपीर दरगाह तक पहुँचा।

 इस दौरान, कई स्थानों पर हिंदू समुदाय के लोगों ने भी नवनिर्वाचित सदर और सेक्रेटरी का माला पहनाकर और दस्तारबंदी करके गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर, नवनिर्वाचित सदर रमज़ान मोहम्मद शोरगर ने कहा, ’’यह मेरी व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि पूरे पुर की जीत है।’’ उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि नई कमेटी शिक्षा, सामाजिक सेवा, और समुदाय के विकास के लिए समर्पित होकर काम करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow