श्रमिक नेता स्व. गोकुल प्रसाद पुरोहित की 40वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
गंगापुर।
सहाड़ा चौराहा स्थित स्मारक स्थल पर पूर्व विधायक एवं श्रमिक नेता स्वर्गीय गोकुल प्रसाद पुरोहित की 40वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके सामाजिक एवं श्रमिक हितों के लिए किए गए योगदान को स्मरण किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के राष्ट्रीय सचिव श्याम पुरोहित, ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मोहन लाल तिवारी, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद गहलोत, पूर्व सरपंच प्रकाश सुराणा, अनवर मोहम्मद पठान, पूर्व पार्षद प्रहलाद सुथार, बंसी लाल रैगर, ब्लॉक कांग्रेस सचिव इसराइल मोहम्मद, नगर कांग्रेस सचिव शब्बीर मोहम्मद, अम्बेडकर मंच के पूर्व अध्यक्ष जगदीश चंद्र जीनगर, मोनू तिवारी, रतन खटीक, पवन धानुका, समसुदीन रंगरेज, चुनी लाल गाडरी, प्रदीप शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. पुरोहित के श्रमिकों, किसानों एवं आमजन के हितों के लिए किए गए संघर्षों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
अंत में सभी उपस्थितजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
What's Your Reaction?







