रायपुर से प्रतापपुरा रोड पर हो रहा कीचड़,

Jun 24, 2026 - 14:27
 0  1
रायपुर से प्रतापपुरा रोड पर हो रहा कीचड़,

ग्रामवासियों को होती है आने-जाने ने दिक्कत

शाहपुरा-शाहपुरा के महेश (बन्टी) शर्मा ने बताया कि रायपुर से प्रतापपुरा रोड बहुत ही खराब हो रखा है।बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाने के कारण लोगो को आने-जाने में बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

शर्मा ने बताया कि गाँव के बच्चे-बच्चियां पढ़ने के लिए प्रतापपुरा व शाहपुरा आती है तो उनके कपड़े कीचड़ से खराब हो जाते है।ग्रामीण भी खेतो पर आते-जाते है तो उनको भी बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।बहुत से बच्चे-बच्चियां व ग्रामीण कीचड़ में फिसल कर गिर गए है।

अब आने वाली बारिस में बहुत ही कीचड़ ही जायेगा जिससे लोगो को आने-जाने में बहुत समस्या होगी।

महेश शर्मा व ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द इस रोड को बनाया जाए व ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow