पावटा बस स्टैंड पर नि:शुल्क छाया व्यवस्था पर रेहड़ी ठेली वालो का कब्जा
पावटा।नेशनल हाईवे 48 स्थित पावटा बस स्टैंड पर इस भीषण गर्मी में यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नही ले रही हैं।नगर पालिका द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए बनाई गई निःशुल्क छाया वाली जगह पर रेडी-ठेले वालों ने कब्जा कर रखा है। प्रशासन की अनदेखी के कारण बस का इंतजार करने वाले यात्रियों को खड़े रहने तक की जगह नहीं मिल रही है। धूप में खड़े होने को मजबूर यात्री भीषण गर्मी में यात्री तेज धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं। बस स्टैंड पर बनाया गया निःशुल्क प्रतीक्षालय पूरी तरह से रेहड़ी ठेली वालो से घिरा हुआ है। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी सड़क पर खड़े होकर अपनी बस का इंतजार करते नजर आते हैं। कई बार तो हालात ऐसे हो जाते हैं कि यात्रियों को हाईवे पर खड़ा होना पड़ता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका और प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ठेले वालों के अतिक्रमण से बस स्टैंड पर गंदगी भी फैली रहती है और यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होती है। यात्रियों ने की प्रशासन से मांग यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड को अतिक्रमण मुक्त करवाया जाए और छाया वाली जगह को यात्रियों के बैठने के लिए खाली कराया जाए। ताकि इस भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके और बस स्टैंड पर व्यवस्था सुधर सके।
What's Your Reaction?







