अवैध फायर आर्म्स हथियारों के जखीरे सहित 20 हजार रूपये का ईनामी आरोपी गिरफ्तार

अवैध हथियारों की सप्लाई करने में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल जप्त

Jun 14, 2026 - 03:51
Jun 14, 2026 - 07:37
 0  23
अवैध फायर आर्म्स हथियारों के जखीरे सहित 20 हजार रूपये का ईनामी आरोपी गिरफ्तार
अवैध फायर आर्म्स हथियारों के जखीरे सहित 20 हजार रूपये का ईनामी आरोपी गिरफ्तार

कोटपूतली।स्थानीय थाना पुलिस ने अवैध फायर आर्म्स हथियारों के जखीरे सहित 20 हजार रूपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 06 देशी पिस्टल, 10 जिन्दा कारतूस व 05 खाली मैगजीन बरामद किये हैं एवं अवैध हथियारों की सप्लाई करने में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल जप्त की हैं। जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह द्वारा अवैध फायर आर्म्स हथियार रखने वालों तथा खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ अधिक से अधिक एवं प्रभावी कार्यवाही करने तथा ईनामी अपराधियों की धरपकड़ के निर्देष पर एएसपी नाजिम अली, डीएसपी राजेन्द्र कुमार बुरडक के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में जिला स्पेशल टीम सहित विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा आसूचना संकलन कर 20 हजार रूपये के ईनामी अपराधी सचिन दायमा (20) पुत्र रामशरण गुर्जर निवासी चानचक्की थाना सरूण्ड को 06 देशी पिस्टल, 10 जिन्दा कारतूस व 05 खाली मैगजीन सहित गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध फायर आर्म्स हथियारों की सप्लाई करने में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल नम्बर आर जे 32 एस के 9184 भी जप्त की गई। आरोपी से अवैध हथियारों के सम्बंध में गहनता से पुछताछ एवं अनुसंधान जारी है। उल्लेखनीय है कि विगत 10 जून को संदिग्ध वाहनों की चैकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार नम्बर एचआर 81 सी 0429 में पांच आरोपी हिमांशु, संदीप, बिजेन्द्र, राहुल व हर्ष को अवैध फायर आर्म्स हथियार एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा व 08 जिन्दा कारतूस तथा लड़ाई झगड़ा व मारपीट करने के आशय से तैयार करवाये हुये देशी हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया था। जिनके द्वारा उक्त अवैध फायर आर्म्स हथियार सचिन दायमा निवासी चानचक्की से खरीदना बताया था। जिस पर आरोपी सचिन दायमा की गिरफ्तारी पर 20 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस थाना कोटपूतली एवं जिला स्पेशल की एक संयुक्त टीम गठित की गई। उक्त ईनामी अपराधी के सम्बंध में जिला स्पेशल टीम द्वारा आसूचना संकलन की गई तथा उसकी लोकेशन का पता लगाकर जिला स्पेशल टीम द्वारा उक्त आरोपी का पीछा करते हुये थानाधिकारी को सूचना दी गई। जिस पर थानाधिकारी द्वारा टीम के साथ कल्याणपुरा पुलिया से भालोजी गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर नाकाबन्दी कर अपराधी को बड़ी मात्रा में अवैध फायर आर्म्स हथियार सहित गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध फायर आर्म्स हथियारों की सप्लाई करने में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल नम्बर आर जे 32 एस के 9184 भी जप्त की गई। आरोपी से जप्तशुदा अवैध फायर आर्म्स हथियारों के स्त्रोत बाबत जानकारी प्राप्त की गई। आरोपी द्वारा द्वारा अपने साथियों के साथ एक आपराधिक गिरोह बनाकर अवैध फायर आर्म्स की खरीद फरोख्त तथा सप्लाई का काम किया जाता है, जो एक संगठित अपराध की श्रेणी में आना पाया जाने पर आरोपी के खिलाफ संगठित अपराध एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी से उसके गिरोह के अन्य साथियों तथा अवैध फायर आर्म्स हथियारों की खरीद फरोख्त के सम्बंध में गहनता से अनुसंधान जारी हैं। उक्त कार्यवाही में जिला स्पेशल टीम के कानि. धर्मेन्द्र व विक्रम की विशेष भूमिका रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

BR saini कोटपूतली बहरोड