शिक्षा मंत्री ने उल्लाई राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य का किया सम्मान

Aug 31, 2025 - 18:09
 0  321
शिक्षा मंत्री ने उल्लाई राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य का किया सम्मान

भीलवाड़ा। राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उल्लाई के प्रधानाचार्य नंदकिशोर उपाध्याय का ऊपरना पहना कर सम्मान किया गया।

 प्रधानाचार्य उपाध्याय ने विद्यालय के विकास हेतु उल्लाई ग्राम के भामाशाहों से संपर्क कर सहयोग लिया।

विद्यालय की 12 बीघा जमीन के चार दीवारी निर्माण का कार्य और प्रधानाचार्य कक्ष निर्माण का कार्य रामेश्वर लाल द्वारा, विद्यालय का मुख्य दरवाजा गणेश लाल जाट द्वारा,सरस्वती मंदिर गुप्त दानदाता द्वारा एवं जलघर का निर्माण कार्य भंवरलाल जाट द्वारा बनाने की बात कहीं।

इस पर शिक्षा मंत्री मदनलाल दिलावर ने प्रधानाचार्य नंदकिशोर उपाध्याय का सम्मान किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow