सामूहिक विवाह सम्मेलन की गांवों की कार्यकारिणी गठित

Dec 14, 2025 - 13:26
 0  235
सामूहिक विवाह सम्मेलन की गांवों की कार्यकारिणी गठित

सरवाड़ शहर के क्षेत्रीय फूल मालियान समाज की आम सभा शुक्रवार को संपन्न हुई। आमसभा चौरासी के अध्यक्ष भंवरलाल माली की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

इस दौरान सभा में 41गांवों के पंचों ने भाग लिया। सभा में सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर विचार विमर्श किया गया।

 इस दौरान पंचों ने सामूहिक विवाह सम्मेलन का प्रस्ताव लिया। जिसमे सामुहिक विवाह सम्मेलन कि कार्यकारिणी का गठन कीया गया।

सभा मे विवाह सम्मेलन के लिए अलग-अलग गांव की कमेटिया बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई।सामूहिक विवाह सम्मेलन का गांवों की कार्यकारिणी गठन होने पर अध्यक्ष कैलाश खुवाड़ीया ने सभा में शामिल सभी पंच पटेलों का आभार व्यक्त किया।

आमसभा में चौरासी के उपाध्यक्ष महावीर बिंदा माली सचिव शिवराज माली ,कोषाध्यक्ष प्रहलाद बाडिवाल सलाहकार रमेश खूवाडिया भी व माली समाज के लोग उपस्थित रहे।

सभा का संचालन अमरचंद ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow