*समाज हित में लिए कई निर्णय*
अमल यानी अफीम की परंपरा को समाप्त करने का लिया ठोस निर्णय
भीलवाड़ा ।स्थानीय हरणी महादेव स्थित बालाजी मंदिर में रविवार को बालाजी मंडल वैष्णव (बैरागी) समाज एवं शहर कार्यकारिणी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित बैठक में समाज हित के कई निर्णय लिए गए ।
जानकारी के अनुसार आगामी 9 जनवरी 2026 को रामानंदाचार्य जयंती को सह परिवार हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया, बैठक में समाज की कुर्तियों को दूर करने और बच्चों को उच्च शिक्षा दिलवाने पर जोर दिया गया तथा बालाजी मंडल के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से धोवरा प्रथा को पूर्ण रूप से बंद करने व जाजम पर अमल यानी अफीम की परंपरा को समाप्त करने का ठोस निर्णय लिया गया ।
समाज के विकास एवं संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से मंडल की कार्यकारिणी शीघ्र घोषित करने का निर्णय लिया गया तथा विस्तार से पूर्व बैरागी समाज के अन्य परिवारों को सदस्य बनाया जाएगा ।
बैठक में राधाकृष्ण दास गुवारडी़, बालू दास भदाली खेड़ा, लालाराम आटूण, श्यामदास गठीला खेड़ा, गोपाल दास काणोली, नंददास, नारायण दास पुर, भंवर दास स्वरूपगंज, सत्यनारायण दास पहुंना, सत्यनारायण दास कोशीथल, सीताराम दास बापू नगर, शंभू दास भीलवाड़ा, देवदास केरिया, भंवर दास पालड़ी, मांगी दास, भगवानदास मंगरोप, रामेश्वर दास, मदन दास आटूण, शंकर दास बोरडा़, राजू दास चपरासी कॉलोनी, सुरेश दास नागा खेड़ा, भैरू दास सबलपुरा, मनोज वैष्णव शास्त्री नगर, गोपाल वैष्णव, शंकर दास, बाबू वैष्णव आटूण, मुकेश वैष्णव केदार वैष्णव सहित समाज के अन्य क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।
What's Your Reaction?







